बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन,राबड़ी देवी ने कहा-बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

    Law and order in Bihar has completely collapsed: Rabri Devi; Opposition protests outside Legislative Council | बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : राबड़ी देवी, विधान परिषद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

    पटना : बिहार विधान परिषद के बाहर आज नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया. विपक्ष ने बिहार में बढ़ते अपराध, बलात्कार और गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

    सरकार बनी हुई है मूकदर्शक

    राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. राज्य में लगातार हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.

    विकास में सबसे निचले पायदान पर है बिहार

    विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि विकास के मामले में बिहार देश में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है. सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विपक्षी नेताओं ने तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की.

     



    Related News