बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें, मंत्री लेशी सिंह की अपील

    बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें, मंत्री लेशी सिंह की अपील

    पटना(PATNA):बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री लेशी सिंह ने आज खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग विभाग में स्थापित राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया. यह नियंत्रण कक्ष राज्य में एलपीजी (घरेलू गैस) आपूर्ति से संबंधित उत्पन्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु स्थापित किया गया है.निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे विभाग द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष एवं जिलों में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर संपर्क करें.

    राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

    माननीय मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा एवं शिकायतों के शीघ्र निवारण के उद्देश्य से विभाग द्वारा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 0612-2233050 है. यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक कार्यरत रहेगा उन्होंने जानकारी दी कि आज से इस नंबर पर पांच हंटिंग लाइन की सुविधा भी प्रारंभ कर दी गई है, जिससे अधिक संख्या में उपभोक्ताओं की कॉल का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है, जहां उपभोक्ता अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते है इन नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न प्रचार माध्यमों से कराया जा रहा है, ताकि आमजन इन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबरो पर कॉल कर LPG से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें.

    राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार

    इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है तथा कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने हेतु सभी जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए है.सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य के सभी अस्पतालों एवं शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है साथ ही, पेट्रोल एवं डीजल का भी पर्याप्त भंडार राज्य में उपलब्ध है, जिससे आमजनों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.वर्तमान व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता अंतिम डिलीवरी के 25 दिनों के बाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता 45 दिनों के बाद नए गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते है.विभाग द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे संयम बनाए रखें तथा किसी भी समस्या के समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष का उपयोग करें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news