गैस संकट पर RJD महिला प्रकोष्ठ का उग्र प्रदर्शन, पटना में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    गैस संकट पर RJD महिला प्रकोष्ठ का उग्र प्रदर्शन, पटना में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    पटना (PATNA) : रसोई गैस की किल्लत, कालाबाजारी और कीमतों में बढ़ोतरी तथा जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन राजद महिला प्रकोष्ठ की ओर से किया गया.

    बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय से वीरचंद पटेल पथ होते हुए आयकर गोलंबर तक घरेलू एवं कमर्शियल गैस की किल्लत, कीमतों में बढ़ोतरी, कालाबाजारी तथा जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ , पटना जिला ,महानगर एवं छात्र राजद की ओर से विशाल विरोध प्रदर्शन, जुलूस और पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया.

    इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू,  प्रदेश प्रवक्ता डॉ उर्मिला ठाकुर,एजाज अहमद, मधु मंजरी सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर प्रोटेस्ट किया और मौजूदा सरकार पर निशाना साधा!



    Related News