भागलपुर (BHAGALPUR) : बड़ी खबर है जहां जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत में ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे. इस दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे और सभा स्थल पर प्रवेश से पहले सभी लोगों की मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की जा रही थी. समृद्धि यात्रा के इस कार्यक्रम में जीविका दीदियों के साथ हजारों की संख्या में महिलाओं की मौजूदगी देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया.

विभिन्न सरकारी योजनाओं का CM ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले हवाई अड्डा पहुंचे उसके बाद उन्होंने बौसी रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया. इसके बाद वे बैजानी पंचायत पहुंचे जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह मंडप का शिलान्यास किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का जायजा लिया.
‘प्रगति यात्रा’ के संकल्प का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
इसके बाद मुख्यमंत्री बैजानी सभास्थल पहुंचे, जहां उन्होंने ‘प्रगति यात्रा’ के संकल्प का अवलोकन किया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वरीय पदाधिकारियों के साथ जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की और आम लोगों से सीधा संवाद भी किया.

महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति अभार व्यक्त किया
इस मौके पर भागलपुर जिले को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने कुल 171 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन और 271 करोड़ की लागत से 56 योजनाओं का शिलान्यास किया. वहीं कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भावुक होते हुए मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. महिलाओं ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रयासों से वे आत्मनिर्भर बनी है और समाज में उनका सम्मान बढ़ा है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


