बिहार में बंदूक के नोक पर किशोरी से रेप,बच्ची ने की आत्म हत्या,जांच में जुटी पुलिस

    नालंदा (NALANDA) : बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. यहां एक किशोरी ने कथित दुष्कर्म की घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

    बिहार में बंदूक के नोक पर किशोरी से रेप,बच्ची ने की आत्म हत्या,जांच में जुटी पुलिस

    नालंदा (NALANDA):जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. पूर्व मुखिया के बेटे पर हथियार के नोक पर एक बच्ची से दरिंदगी करने का आरोप लगा. जिसके बाद बच्ची ने आत्म हत्या कर खुद की ज़िंदगी को खत्म कर लिया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शुरुआती जांच में पुलिस ने दावा किया है कि मामला संदेहास्पद है.पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. लेकिन बच्ची के पिता ने पूर्व मुखिया के बेटे पर आरोप लगाया है.       

    मानसिक रूप से टूट चुकी थी किशोरी

    मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के ही पूर्व उपमुखिया के पुत्र ने पिस्तौल की नोक पर उनके घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने हथियार दिखाकर सभी को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया. इस भयावह घटना से मानसिक रूप से टूट चुकी किशोरी ने उसी रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

    परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी के पिता द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है और न्याय की गुहार लगा रहा है.

    पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

    वहीं पुलिस का पक्ष इस मामले में कुछ अलग सामने आया है. थाना के दरोगा विवेकानंद कुमार के अनुसार लड़का और लड़की को घर के एक कमरे में साथ देखा गया था और परिवार द्वारा पकड़े जाने के बाद किशोरी ने आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाने का प्रयास जारी है.

    फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. इस घटना ने न केवल इलाके में सनसनी फैला दी है बल्कि कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं आखिर सच्चाई क्या है और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news