बिहार में लुटेरी दुल्हन और नकली पुलिस का खेल! यूपी के दूल्हे को बनाया शिकार,पुलिस ने भेजा जेल

    बक्सर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर दूल्हे पक्ष को लूटने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस गैंग में शामिल नकली दुल्हन और फर्जी पुलिस बनकर धमकाने वाले अपराधियों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

    बिहार में लुटेरी दुल्हन और नकली पुलिस का खेल! यूपी के दूल्हे को बनाया शिकार,पुलिस ने भेजा जेल

    बक्सर (BUXAR): जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर दूल्हे पक्ष को लूटने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस गैंग में शामिल नकली दुल्हन और फर्जी पुलिस बनकर धमकाने वाले अपराधियों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से 38,500 रुपये नकद, गहने, एक ऑटो और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

    मामले की शुरुआत तब हुई जब उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली रमा देवी ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि कोरान सराय थाना क्षेत्र के एक दंपति ने उनके देवर की शादी कराने का झांसा देकर उन्हें बक्सर बुलाया. पहले 50 हजार रुपये और गहनों की मांग की गई, बाद में सौदा 40 हजार रुपये और कुछ जेवर पर तय हुआ.

    8 अप्रैल को कथित दूल्हा विनय और दुल्हन नीतु की कोर्ट मैरिज कराई गई. इसके बाद रस्मों के लिए सभी महादेवा गंगा घाट पहुंचे, जहां दुल्हन को गहने पहनाए गए. लेकिन विदाई के वक्त अचानक दो युवक खुद को पुलिस बताकर वहां पहुंचे और सभी को थाने ले जाने की धमकी देने लगे. इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दुल्हन और उसके साथी नगदी और गहने लेकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दुल्हन समेत सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news