पटना पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14.9 किलो सोना लूट कांड गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    Patna Crime News: खगौल थाना इलाके में दानापुर स्टेशन के पास हुए सनसनीखेज सोना लूट कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पटना द्वारा जारी प्रेस नोट में किया गया है.

    पटना पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14.9 किलो सोना लूट कांड गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    पटना (PATNA) : खगौल थाना इलाके में दानापुर स्टेशन के पास हुए सोना लूट कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पटना द्वारा जारी प्रेस नोट में किया गया है.

    4 अप्रैल 2026 को हुई थी लूट की वारदात

    घटना 4 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है जब बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को झांसे में लिया और उसके पास मौजूद करीब 14.9 किलोग्राम सोना लूट लिया था. घटना के तुरंत बाद खगौल थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की और अपराधियों के भागने के रास्तों पर नजर रखते हुए पीछा किया. इस दौरान घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और कार समेत कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे.

    5.403 किलोग्राम सोना और नगद बरामद

    तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर एसटीएफ की मदद से पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया. पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने 5.403 किलोग्राम लूटा गया सोना, 9 जिंदा कारतूस और 1 लाख 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात की योजना काफी पहले से बनाई जा रही थी. आरोपी पिछले डेढ़ साल से लगातार इलाके की रेकी कर रहे थे और सही मौके की तलाश में थे.

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरनाथ उर्फ गोपी, आदित्य गिरी उर्फ सनी और संजय कुमार के रूप में हुई है. तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news