एक-दो महीने में ऐश-मौज कर वापस आ जाएगी...नाबालिग गुमशुदगी पर थाना प्रभारी की शर्मनाक टिप्पणी, DGP ने दिया ये आदेश

    Shameful comments on the disappearance of a minor in Patna, DGP takes strict action, guilty officer will be prosecuted | पटना में नाबालिग गुमशुदगी पर शर्मनाक टिप्पणी, DGP का सख्त एक्शन, दोषी अधिकारी पर होगी कार्रवाई

    पटना : नाबालिग गुमशुदगी पर पटना के राम कृष्ण नगर थाना इंचार्ज द्वारा दिए गए शर्मनाक बयान की एक दो महीने में ऐस मौज कर वापस आ जाएगी पर डीजीपी विनय कुमार का सख्त एक्शन कहां ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

    थाना प्रभारी ने कहा “बेटी एक-दो महीने में ऐश-मौज कर वापस आ जाएगी

    राजधानी पटना के राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र में एक पिता अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे. आरोप है कि थाना इंचार्ज ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय बेहद आपत्तिजनक और गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया. बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने कहा बेटी एक-दो महीने में ऐश-मौज कर वापस आ जाएगी.”

    पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल ?

    इस बयान ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को आहत किया, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मामला सामने आने के बाद बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है.

    ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी -DGP

    डीजीपी विनय कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि इस तरह का बयान पूरी तरह गलत, असंवेदनशील और अस्वीकार्य है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

     



    Related News