वंदे मातरम राष्ट्रगान विवाद पर तीखा हमला, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

    Union Minister Giriraj Singh launched a scathing attack on the Bande Mataram-National Anthem controversy, targeting Rahul Gandhi as well | बंदे मातरम्–राष्ट्रगान विवाद पर तीखा हमला, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

    पटना :  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के मामले पर विरोध किये जाने पर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि यह भारत है पाकिस्तान नहीं है. यहां का कानून है तो लोगों को मानना पड़ेगा. यह नहीं हो सकता कि आप भारत में रहकर भारत का कानून नहीं माने.

    उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को इस मुद्दे पर आपत्ति है तो वह कानूनी रास्ता अपनाए. अदालत का दरवाजा खटखटाए.“कोर्ट का जो भी निर्णय होगा वह सबको मान्य होगा,” उन्होंने स्पष्ट किया.

    राहुल गांधी पर जमकर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि किसानों को भड़का रहे हैं भड़काने से कुछ नहीं होगा. उनको समझाना है कि जब तक देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है तब तक किसी का कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता. अब वह किस को भड़का रहे हैं और झूठ बोलने का काम कर रहे हैं यह नहीं चलेगा.

    उन्होंने कहा कि जिस तरीके से आप कानून मानते हैं आपको यह भी कानून मानना पड़ेगा. आप पर अगर आएगा तो आप दूसरा कानून मानने लगेंगे और अगर आप पर नहीं आया तो आप भारत का कानून मानेंगे यह नहीं चलेगा



    Related News