कहां से आया हथियार, गिरफ्तार शख्स का क्या है आपराधिक इतिहास? मोकामा पुलिस कर रही तहकीकात

    Where did the weapon come from, and what is the arrested man's criminal history? Police are investigating | कहां से आया हथियार, गिरफ्तार शख्स का क्या है आपराधिक इतिहास ? पुलिस कर रही तहकिकात

    मोकामा : बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थानाध्यक्ष को उस वक्त बड़ी सफलता मिली ज़ब गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक युवक को पिस्टल के साथ दबोच लिया गया!

    दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की हाथीदह थानाक्षेत्र के औन्टा गाँव में नई फोर लेन के पास हथियार के साथ बदमाश घूम रहा है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुये घेराबंदी कर युवक को घेरकर गिरफ्तार कर लिया ज़ब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक कंट्री मेड पिस्टल दो मैगज़ीन तथा जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

    गिरफ्तार युवक की पहचान औन्टा निवासी शिवम् कुमार पिता विमल रॉय के रूप में हुई है. वहीं उसके साथी की पहचान आशीष कुमार, नगर थाना जिला बेगूसराय के रूप में हुई है! ASI अमरकांत सिंह ने बताया की पुलिस जांच कर रही है की इसके पास हथियार कहां से आया और इसका आपराधिक इतिहास क्या है ?



    Related News