निशांत कुमार के राजनीति में आने पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
- Published March 9, 2026 1:35 PM
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर बिहार में चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर बिहार में चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जब निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह जदयू का अपना फैसला है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आए हैं तो उनका स्वागत है.
निशांत कुमार के संभावित राजनीतिक प्रवेश को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और आने वाले समय में इसे लेकर और भी प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है.