सामूहिक सहमति से होगा फैसला, निशांत कुमार को CM बनाने की चर्चा पर दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया

    सामूहिक सहमति से होगा फैसला, निशांत कुमार को CM बनाने की चर्चा पर दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया
    पटना : दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की उठ रही मांग पर प्रतिक्रिया दी है.

    पटना : दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की उठ रही मांग पर प्रतिक्रिया दी है.

    सहमति से ही लिया जाएगा फैसला

    मीडिया से बातचीत के दौरान उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस विषय पर सभी दल मिलकर बैठेंगे और सामूहिक रूप से फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि यह कोई एक व्यक्ति का निर्णय नहीं होगा बल्कि गठबंधन के सभी दलों की सहमति से ही आगे का फैसला लिया जाएगा.

    सरकार लगातार कर रही है काम

    इस दौरान उन्होंने राज्य में उद्योगों को लेकर भी सरकार की योजनाओं का जिक्र किया. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. गणना (सर्वे) से जुड़े सभी मामलों में आने वाले दिनों में सरकार हर संभव सहयोग देगी.

    उद्योग क्षेत्र को मिले मजबूती

    उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें और उद्योग क्षेत्र को मजबूती मिले.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news