पटना : बिहार की राजनीति में बढ़ती हलचल के बीच राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पार्टी की अहम बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी.
राजनीतिक रणनीति पर लिया जा सकता है फैसला
जानकारी के मुताबिक राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन की भी बैठक प्रस्तावित है. इस बैठक में गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं के साथ-साथ सभी विधायकों को भी शामिल होने के लिए बुलाया गया है. सूत्रों की मानें तो प्रदेश में जारी सियासी गतिविधियों के बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. इसमें राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों और राजनीतिक रणनीति पर फैसला लिया जा सकता है.
बिहार में कुछ बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं
इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंगलवार से अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण पर निकलने वाले हैं. ऐसे में राज्य की राजनीति में हलचल और भी तेज हो गई है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में बिहार की सियासत में कुछ बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+


