बिहार का अगला सीएम कौन होगा, मंत्री अशोक चौधरी के बयान से क्यों आ गया नया ट्विस्ट, पढ़िए

    बिहार का अगला सीएम कौन होगा, मंत्री अशोक चौधरी के बयान से क्यों आ गया नया ट्विस्ट, पढ़िए

    TNP DESK-: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं.  नए मुख्यमंत्री के लिए कयास  लगाए जा रहे हैं.  बयानबाजी भी  तेज हो गई है.  मुख्यमंत्री को लेकर जदयू नेता और नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने संकेत दिया है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मुख्यमंत्री की रेस में हैं.  निशांत कुमार अभी हाल ही में राजनीति में कूदे हैं और जदयू की सदस्यता भी ग्रहण की है. 

     इधर, इस बात की संभावना अधिक है कि बीजेपी बिहार में अपना पहला मुख्यमंत्री बना  सकती है.  बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के नतीजे आने के बाद मंत्री अशोक चौधरी से  पटना में जब पत्रकारों ने पूछा कि  क्या नीतीश कुमार के बेटे एनडीए की नई सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे? इसके जवाब में अशोक चौधरी ने कहा -निशांत कहीं भी जा सकते हैं.  उन्होंने आगे कहा कि निशांत कुमार को डिप्टी सीएम पर ही क्यों रोक रहे हैं? भविष्य में कहीं भी, कुछ भी हो सकता है.  

    जब उनसे पूछा गया कि क्या वह  मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं, तो अशोक चौधरी ने कहा - क्यों नहीं बन सकते हैं.  मंत्री ने तेजस्वी यादव का उदाहरण देते हुए तंज भी कसा , उन्होंने कहा कि नौवां  फेल अगर अपने आप को सीएम के  लिए क्लेम कर सकता है, तो इंजीनियर की पढ़ाई किया युवक क्यों नहीं कर सकता है? उल्लेखनीय है कि 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं.  अब  आने वाले दिनों में वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। 

     नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर अटकले  चल रही है.  राजनीतिक गलियारों  में चर्चा है कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री बना  सकती है, जबकि जदयू के किसी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.  इधर, जदयू में निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने  के लिए माहौल भी बनाया जा रहा है.  निशांत कुमार जहां-जहां भी जा रहे हैं, जदयू कार्यकर्ता उन्हें सीएम  के रूप में चर्चा में ला रहे हैं और नारेबाजी भी कर रहे है.  अब निशांत कुमार को लेकर मंत्री अशोक चौधरी के बयान से नए सीएम को लेकर चर्चाओं का बाजार और अधिक गर्म हो गया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news