दिल्ली रवाना होंगे राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, विशेष सत्र में लेंगे हिस्सा

    दिल्ली रवाना होंगे राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, विशेष सत्र में लेंगे हिस्सा

    पटना (PATNA) : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार संसद के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार उनका कार्यक्रम तय हो चुका है और वे आज शाम तक या फिर कल सुबह पटना से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर सकते हैं

    महत्वपूर्ण विधेयकों पर होनी है चर्चा

    बताया जा रहा है कि संसद के विशेष सत्र में महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होनी है. जिसमें महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए (जदयू) ने अपने सभी सांसदों को व्हीप जारी कर सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. पार्टी नेतृत्व चाहता है कि इस अहम सत्र में उसके सभी सांसद सक्रिय भूमिका निभाएं.

    कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना

    गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार संसद के किसी सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. उनके इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है क्योंकि संसद के विशेष सत्र में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

    राजनीतिक हलकों की बनी हुई है नजर

    नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है. माना जा रहा है कि इस दौरान वे अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है. ऐसे में उनका यह दौरा केवल संसदीय प्रक्रिया तक सीमित नहीं बल्कि व्यापक राजनीतिक महत्व भी रखता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news