मोतिहारी पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, 5 महिलाएं समेत 7 गिरफ्तार

    मोतिहारी पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, 5 महिलाएं समेत 7 गिरफ्तार

    मोतिहारी (MOTIHARI): जिले के इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे रक्सौल शहर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. यह इलाका पहले से ही नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है, जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई.

    रक्सौल थाना प्रभारी आईपीएस हेमंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर परिषद क्षेत्र के कोईरिया टोला में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है. सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने वार्ड संख्या 23 में पुराने नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित एक घर पर छापेमारी की, जो अनीता देवी का बताया जा रहा है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया. गिरफ्तार पुरुषों में मुजफ्फरपुर निवासी राजीव रंजन और मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी सतीश कुमार शामिल हैं.

    पुलिस को मौके से मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा था. इस कार्रवाई में एसआई रवि कुमार, अनीता सिन्हा और अंशुली आर्य सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news