बिहार में बढ़ा सियासी पारा,सीएम आवास में नीतीश ने बुलाई बैठक,तय होगा नई सरकार का समीकरण

    बिहार में बढ़ा सियासी पारा,सीएम आवास में नीतीश ने बुलाई बैठक,तय होगा नई सरकार का समीकरण

    पटना (PATNA): नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य की सदस्यता लेने के बाद अब नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया. सभी राजनीतिक दल की बैठक पटना में शुरू है. इसी बीच अब मुख्यमंत्री आवास पर एक हाई लेबल बैठक हुई. जिसमें  JDU के वरिष्ट नेता विजय चौधरी समेत कई नेता शामिल है. ऐसे में अब चर्चा शुरू है कि आखिर नीतीश कुमार कब सीएम का पद छोड़ेंगे. लेकिन इससे पहले बैठक का दौर जारी है.        

    राजनीतिक गतिविधियां तेज़

    शनिवार  सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास के बाहर राजनीतिक गतिविधी बढ़ी हुई है. खास तौर पर विजय चौधरी का मुख्यमंत्री आवास पहुंचना सियासी संकेतों को और मजबूत कर रहा है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले विजय चौधरी और अन्य नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक चल रही है.जिसमें नीतीश के बाद कैसे संगठन और सरकार में JDU की भूमिका होगी. इसका खाका तैयार किया जा रहा है.   

    यह बैठक काफी अहम

    सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में नई सरकार के गठन, संभावित फेरबदल और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हो रही है. मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सत्ता संरचना को लेकर कयास तेज़ हैं ऐसे में यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.

    मुख्यमंत्री आवास पर टिकी सभी की नजरें

    राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में बड़े फैसले सामने आ सकते हैं जो बिहार की सियासत की दिशा तय करेंगे. फिलहाल सभी की नजरें मुख्यमंत्री आवास पर टिकी हुई हैं जहां से किसी भी वक्त बड़ी घोषणा हो सकती है.



    Related News