Vacancy: पटना हाई कोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर बहाली, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

    Patna, Bihar
    Vacancy: पटना हाई कोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर बहाली, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अगर आप टेक्निकल बैकग्राउंड से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है.  पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. कुल 53 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती कंप्यूटर और आईटी क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए सुनहरा मौका मानी जा रही है.

    पटना हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-C) के कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करना होगा.

    अनारक्षित (UR) 24, अनुसूचित जाति (SC)8, अनुसूचित जनजाति (ST) 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 9, पिछड़ा वर्ग (BC) 6, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 5 इसके साथ ही 17 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और 2 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.

    इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कोर्ट के तकनीकी कार्यों जैसे कंप्यूटर सिस्टम सपोर्ट, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर हैंडलिंग और आईटी से जुड़े अन्य कार्यों में लगाया जाएगा. यह पद न्यायिक व्यवस्था में तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.

    आवेदन शुरू होने की तिथि, 1 अप्रैल 2026, आवेदन की अंतिम तिथि, 30 अप्रैल 2026 , शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि, 2 मई 2026, परीक्षा तिथि, बाद में घोषित की जाएगी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

    इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर या आईटी से संबंधित डिग्री होना आवश्यक है. आमतौर पर निम्न योग्यताएं स्वीकार की जाती हैं, B.E./B.Tech (Computer Science / IT) MCA या कंप्यूटर से संबंधित समकक्ष तकनीकी डिग्री, इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर संचालन, नेटवर्किंग और सिस्टम मैनेजमेंट का जानकारी होना चाहिए.

    भर्ती के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा नोटिफिकेशन के अनुसार निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

    चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 पे स्केल के तहत वेतन दिया जाएगा. शुरुआती वेतन लगभग ₹29,200 से शुरू होकर ₹92,300 तक जा सकता है. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे. उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची लिखित परीक्षा और तकनीकी योग्यता के आधार पर तैयार की जाएगी.

    इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं Technical Assistant Recruitment लिंक खोलें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, जरुरी दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, अधूरी जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है इसके साथ ही सभी दस्तावेज सही और वैध होने चाहिए, अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. Nसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे तकनीकी उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है. इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता की जांच कर जल्द आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news