गर्मी में नहीं होगी पानी की दिक्कत,विभागीय सचिव ने की बैठक,अधिकारियों को दिया कई दिशा निर्देश     

    बिहार में गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या ना हो इसे लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के सफल क्रियान्वयन और आम जनता को बिना रुकावट शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर सचिव ने हाई लेबल मीटिंग की

    गर्मी में नहीं होगी पानी की दिक्कत,विभागीय सचिव ने की बैठक,अधिकारियों को दिया कई दिशा निर्देश

    पटना(PATNA): गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या ना हो इसे लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के सफल क्रियान्वयन और आम जनता को बिना रुकावट शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर सचिव ने हाई लेबल मीटिंग की. जिसमें अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही बैठक में जमुई, मुंगेर और शेखपुरा प्रमंडलों में संचालित योजनाओं की प्रगति, जलापूर्ति की स्थिति और  प्राप्त शिकायतों के समाधान की विस्तृत समीक्षा की गई.

    बैठक के दौरान  लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का त्वरित और  प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करें. जिससे आम लोगों को किसी तरह  की असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता है कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो ही योजनाएं पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें.कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करें तथा जलापूर्ति की गुणवत्ता और निरंतरता बनाए रखें.  

    मुख्यालय से प्रतिनियुक्त प्रमंडलों में कार्यरत सहायक अभियंताओं को यह भी निर्देश दिया गया कि वे तय समय-सीमा के भीतर लंबित पड़ी योजनाओं का कार्य पूर्ण कराकर स्थल निरीक्षण करें.  साथ ही संबंधित कार्यों की फोटो एमआईएस (MIS) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें, ताकि कार्यों की वास्तविक प्रगति की निगरानी सुनिश्चित की जा सके. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन किया जाए तथा आम नागरिकों को समयबद्ध तरीके से राहत प्रदान की जाए.

    गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष सचिव ने निर्देश दिया कि विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर रहकर कार्य करे, ताकि जलापूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.  उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के दौरान पेयजल की मांग में वृद्धि को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा सभी योजनाएं निर्बाध रूप से संचालित रहें, जिससे आम जनता को पर्याप्त एवं निरंतर पेयजल उपलब्ध हो सके.

    लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग “हर घर नल का जल” योजना के माध्यम से राज्य के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news