हे भगवान ! मैरिज हॉल में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा काम! जैसे ही पहुंची पुलिस उड़ गए होश

    prostitution racket in rohtas:रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के मालियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में प्रशासन ने बड़ी छापेमारी की है.यह कार्रवाई एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में की गई

    हे भगवान ! मैरिज हॉल में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा काम! जैसे ही पहुंची पुलिस उड़ गए होश

    रोहतास(ROHTAS):रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के मालियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में प्रशासन ने बड़ी छापेमारी की है.यह कार्रवाई एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में की गई, जहाँ मौके से करीब 80 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है.

    देह व्यापार से जुड़ा होने की आशंका

    प्रारंभिक जांच में मामला देह व्यापार से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है.प्रशासन को लंबे समय से इस मैरिज हॉल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी.इसी के आधार पर एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की और बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को मौके से पकड़ा गया.

    कार्रवाई के दौरान होटल सील

    कार्रवाई के दौरान होटल को सील कर दिया गया है, जबकि होटल के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ बाल संरक्षण समिति भी जांच में जुट गई है.फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news