बिहार के 2 लाख महिलाओं को सीएम नीतीश कुमार का बड़ा उपहार, खाते में भेजे जायेंगे 20 हजार रुपये

    Mahila rojgaar yojna bihar:बिहार की राजधानी पटना से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.जहां नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका से जुड़ी महिलाओं (जीविका दीदियों) के लिए अहम फैसला लिया है

    बिहार के 2 लाख महिलाओं को सीएम नीतीश कुमार का बड़ा उपहार, खाते में भेजे जायेंगे 20 हजार रुपये

    पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.जहां नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका से जुड़ी महिलाओं (जीविका दीदियों) के लिए अहम फैसला लिया है.सरकार द्वारा चयनित 2 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 20,000 की सहायता राशि भेजी जाएगी, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें.

    अप्रैल महीने के अंत तक यह राशि ट्रांसफर होने की संभावना

     जानकारी के अनुसार, अप्रैल महीने के अंत तक यह राशि ट्रांसफर होने की संभावना है.इस योजना के तहत कुल 19 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 2 लाख को चयनित किया गया है.चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विभागीय स्तर पर अंतिम तैयारियां चल रही हैं और अधिकारियों को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए है.

    सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना

    सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे छोटे व्यवसाय, स्वरोजगार या अन्य आय के साधन शुरू कर सकें.यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी.नीतीश सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news