निशांत कुमार को CM बनाने की उठी मांग, पटना में लगे पोस्टर से बढ़ा सियासी पारा

    Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने की मांग की गई है.

    निशांत कुमार को CM बनाने की उठी मांग, पटना में लगे पोस्टर से बढ़ा सियासी पारा

    पटना (PATNA) : बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने की मांग की गई है.

    नीतीश सेवक मांगे निशांत

    यह पोस्टर छात्र जदयू के उपाध्यक्ष की ओर से लगाया गया बताया जा रहा है. पोस्टर में लिखा गया है “क्लाइमेट लीडर के संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार है भाई निशांत” साथ ही एक और लाइन ने खास ध्यान खींचा. “नीतीश सेवक मांगे निशांत, अब नए चेहरे पर क्यों करें विचार”.

    अब नए चेहरे पर क्यों करें विचार

    मुख्यमंत्री आवास के बाहर इस तरह का पोस्टर लगाना महज एक सामान्य राजनीतिक गतिविधि नहीं माना जा रहा. इसे सीधे तौर पर पार्टी के अंदर से एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि जदयू के कुछ कार्यकर्ता और नेता निशांत कुमार को आगे लाने की इच्छा रखते हैं. हालांकि अब तक जदयू नेतृत्व की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news