पटना(PATNA):बिहार के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुँचे है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है.दोनों नेताओं के बीच 20 मिनट तक बातचीत हुई है बैठक हुई है.
20 मिनट तक हुई बातचीत
बिहार के वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ सरकार को लेकर के भी नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की है और कह सकते है कि उनकी हौसला अफजाई किया है.आपको बता दें कि नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजुद थे, बताया जा रहा है कि इस मुलाकात का कोई मतलब नहीं है.हाल-चाल जानने के मकसद से नीतीश कुमार सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे है.
मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार से ये दूसरी मुलाकात
आपको बताएं कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार से ये दूसरी मुलाकात है.पहली बार शपथ ग्रहण के बाद एक अणे मार्ग में नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी लेकिन ये दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार खुद सम्राट चौधरी के पास मुलाकात के लिए पहुंचे.


