NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़: CBI ने अब मामा को पूछताछ के लिए बुलाया

    नीट छात्रा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में जांच अब तेज रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है.

    NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़: CBI ने अब मामा को पूछताछ के लिए बुलाया

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): नीट छात्रा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में जांच अब तेज रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है. इस केस की पड़ताल कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) लगातार नए सिरे से सबूत जुटाने है इसी कड़ी में आज एजेंसी ने मृत छात्रा के मामा को पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है. माना जा रहा है कि परिवार के करीबी होने के कारण मामा के पास ऐसी अहम जानकारी हो सकती है, जो जांच को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो.

    सूत्रों के अनुसार, CBI इस मामले के हर पहलू को गहराई से खंगाल रही है, ताकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके. एजेंसी पहले ही कई संबंधित लोगों से पूछताछ कर चुकी है और अब परिजनों से भी विस्तार से जानकारी जुटा रही है. जांच के दौरान घटनास्थल, परिस्थितियों और छात्रा के हालात को लेकर कई बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है.

    बताया जा रहा है कि CBI यह जानने की कोशिश कर रही है कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसके पीछे कोई दबाव, साजिश या अन्य कारण थे. इसके लिए एजेंसी तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है. इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी लोगों की नजर बनी हुई है और सभी को उम्मीद है कि जांच के जरिए सच्चाई जल्द सामने आएगी. फिलहाल CBI की टीम हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ का सिलसिला लगातार जारी है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news