गया: फल्गु नदी से मिले संदिग्ध ट्रॉली बैग से 8 कारतूस बरामद, मचा हड़कंप

    गया (GAYA) : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में फल्गु नदी के रबर डैम से एक ट्रॉली बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया. डैम की सफाई के दौरान पानी के बीच से बरामद इस बैग को जब खोला गया तो उसमें 315 बोर के 8 जिंदा कारतूस मिले जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.

    ट्रॉली बैग बना रहस्य

    सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. बैग के अंदर मिले आधार कार्ड, पैन कार्ड और असलहे के लाइसेंस के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला. लाइसेंस पर दर्ज नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि बैग उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान सुधीश कुमार का है.

    पुलिस जांच में जुटी

    सुधीश ने बताया कि वह दिसंबर 2025 में नौकरी की तलाश में गया आया था लेकिन 10 दिसंबर की रात मगध मेडिकल क्षेत्र से स्टेशन जाते समय ऑटो में ही उसका बैग चोरी हो गया था जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस का अनुमान है कि चोरी के बाद बैग को सबूत छिपाने के लिए नदी में फेंका गया होगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है और बरामद सामान संबंधित थाने को सौंपा जा रहा है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news