पटना(PATNA):राजधानी पटना में सियासी हलचल तेज हो गई है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से बंद कमरे में मुलाकात की है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान में ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निशांत कुमार सीधे ललन सिंह के आवास पहुंचे. वहां दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई. इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है.
निशांत कुमार और ललन सिंह के बंद कमरे में मुलाकात के बाद चढ़ा बिहार का सियासी पारा,
सूत्रों की मानें तो बिहार में संभावित राजनीतिक बदलाव को लेकर यह मुलाकात अहम मानी जा रही है. चर्चा है कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में बड़ा फेरबदल हो सकता है. यहां तक कि यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पद छोड़ सकते है, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
मुलाकात के बाद चढ़ा बिहार का सियासी पारा
निशांत कुमार और ललन सिंह के बीच हुई इस मुलाकात को सत्ता समीकरण और संभावित सरकार गठन से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, दोनों नेताओं की ओर से बातचीत के विषय को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है.फिलहाल, इस मुलाकात ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में राजनीतिक घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


