पटना में हत्या से हड़कंप ! राजमिस्त्री को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, देखिए CCTV फुटेज

    पटना(PATNA):आज मजदूर दिवस है, यानी सभी मजदूरों को सरकार की ओर से छुट्टी दी जाती है ताकि वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकें लेकिन राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मजदूर दिवस के दिन ही सड़क किनारे एक राजमिस्त्री का शव मिला है.वहां उसकी पत्नी और दो बच्चे बिलख-बिलख कर रो रहे है.इस घटना ने सभी का कलेजा चीर दिया है.

    पढ़ें कहां का है पूरा मामला

    पूरा मामला राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी का है.जहां राजा पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव जिले में मिला. में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री थे और पहले ऑटो चलाकर भी परिवार का भरण-पोषण करते थे.परिजनों के अनुसार, शिव शंकर गुरुवार रात परिवार के साथ शादी की तैयारियों में जुटे थे.घर में खुशी का माहौल था, मेहंदी और अन्य रस्में चल रही थी.रात करीब 2 बजे सभी सो गए. सुबह करीब 4 बजे शिव शंकर चाय पीने के लिए घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे.

    मौत की खबर से परिवार में मातम

    सुबह लगभग 6 बजे परिजनों को सड़क किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर देखा तो वह शिव शंकर ही थे. यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई.घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 5 बदमाश और एक महिला शिव शंकर को गली में दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीट रहे है. हालांकि, इस हमले के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.परिजनों का कहना है कि जिस इलाके में वारदात हुई, वहां पास में हल्दी की रस्म चल रही थी और उसी दौरान यह घटना घटी.

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही है जांच

    मृतक के पीछे पत्नी अर्चना देवी और दो छोटे बच्चे 5 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है.घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम के साथ जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि मजदूर दिवस जैसे दिन पर एक मेहनतकश इंसान की इस तरह हत्या समाज को भी झकझोर देती है.



    Related News