पटना(PATNA):पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने पटना शहर की प्रमुख सड़कों और फ्लाइओवरों का निरीक्षण किया. इसका उद्देश्य यातायात को आसान बनाना और सड़कों की कमियों को दूर करना था.निरीक्षण के दौरान जेपी गंगा पथ, अटल पथ, पाटली पथ और राजा बाजार–रूपसपुर क्षेत्र का दौरा किया गया. सचिव ने अधिकारियों को कहा कि सड़क की गुणवत्ता सुधारने और मरम्मत के काम समय पर पूरे किए जाएं उन्होंने साफ चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.
स्लैब धंसने की समस्या को 10 दिनों में ठीक करने का निर्देश
अटल पथ और नेहरू पथ में मिली खामियों को जल्द ठीक करने का निर्देश दिया गया.शिवपुरी फ्लाइओवर और दीघा फ्लाइओवर के पास की समस्याओं को 3 दिनों में ठीक करने को कहा गया.जेपी गंगा पथ पर कुर्जी के पास स्लैब धंसने की समस्या को 10 दिनों में ठीक करने का निर्देश मिला.गायघाट से कंगनघाट के बीच सड़क की खराब सतह को एक महीने में सही करने को कहा गया.पाटली पथ पर जॉइंट और सड़क की ऊपरी परत खराब पाई गई, जिसके लिए 3 दिनों में नई DPR तैयार करने का आदेश दिया गया.
पेड़, बस स्टॉप, पोल आदि हटाने और जरूरी बदलाव करने के निर्देश
राजा बाजार फ्लाइओवर पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए पेड़, बस स्टॉप, पोल आदि हटाने और जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए गए.आशियाना–दीघा पथ पर अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया.इसके अलावा आर-ब्लॉक से पटना रेलवे स्टेशन के बीच जाम खत्म करने के लिए 256 करोड़ रुपये की नई फोर-लेन सड़क बनाने की योजना पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया गया.सचिव ने कहा कि सड़कें अच्छी और आरामदायक होनी चाहिए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

