बेतिया(BETTIAH):बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक 27 वर्षीय सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने अपने ही मौसा पर दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए है. पीड़िता का संबंध पूर्वी चंपारण से बताया जा रहा है और वह नरकटियागंज प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत है.वह अपने मौसा के घर रहकर रोजाना स्कूल जाती थी.
पढ़े मामले पर पीड़िता ने क्या बताया
पीड़िता के अनुसार, होली के समय जब उसकी मौसी अपने मायके गई हुई थीं, उसी दौरान मौसा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.इसके बाद आरोपी लगातार उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव डालता रहा और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता था.लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर शिक्षिका ने मौसा का घर छोड़ दिया और किराए के मकान में रहने लगी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसे परेशान करता रहा.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार
आखिरकार पीड़िता ने पूरी घटना अपने पति को बताई, जिसके बाद मामला सामने आया.इस दौरान विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपी की पहचान 55 वर्षीय बृजेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो हार्डवेयर व्यवसायी बताया जा रहा है.पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.इसी घटना को लेकर आरोपी की पत्नी ने भी थाने में आवेदन दिया है, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

