बेटे की मौत से टूटा परिवार, मंत्री श्रवण कुमार ने नवादा विधायक विभा देवी को दी सांत्वना

    नवादा (NAWADA) : बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार नवादा के पथरा इलाके पहुंचे. उन्होंने नवादा विधायक विभा देवी के घर जाकर उनके शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. विधायक के छोटे पुत्र अखिलेश यादव का हाल ही में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया था.

    बेटे की मौत पर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    मुलाकात के दौरान विधायक विभा देवी ने धर्मशिला देवी अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई. परिवारजनों का भी कहना है कि यदि अस्पताल ने उनके बेटे को 6-7 घंटे तक अपने पास नहीं रखा होता तो वह आज जीवित होता. विधायक ने मंत्री को बताया कि इस संबंध में मुफ्फसिल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नवादा के डीएम और एसपी को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने मामले की जल्द से जल्द और निष्पक्ष कानूनी जांच कर धर्मशिला देवी अस्पताल पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

    मंत्री ने दिए जांच के आदेश

    इस दौरान नवादा सदर एसडीओ अमित अनुराग और बीडीओ भी वहां उपस्थित रहे. दुख की इस घड़ी में जदयू के जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, राजीव रंजन, रामाश्रय प्रसाद हरिकृपाल, प्रिंस प्रभात सहित कई अन्य नेता भी विधायक के साथ मौजूद थे. जदयू के जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद डांगी ने बताया कि पूर्व राज्य मंत्री के पुत्र अखिलेश कुमार का निधन हुआ है और धर्मशिला देवी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी जांच की है जिसमें लापरवाही उजागर हुई है. सरकार इस पूरे मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करेगी और गलत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news