मोकामा में रेल लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आभूषण और नगद भी बरामद
मोकामा (MOKAMA) : बीते 15 मार्च को दानापुर किउल रेलखंड के रामपुर डुमरा स्टेशन के पास कोलकाता जयनगर में लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था जिसकी प्राथमिकी पीड़िता के पति ब्रजनन्दन कुमार,ग्राम बाघी थाना कर्पूरी ग्राम जिला समस्तीपुर ने समस्तीपुर जीआरपी में दर्ज कराई थी. उसके बाद हाथीदह रेल पुलिस को किउल से यह सूचना प्राप्त हुई कि कोलकाता जयनगर में रामपुर डुमरा स्टेशन के पास लूट की घटना को अंजाम दिया गया है.

Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
- March 26, 2026
- Updated 2:40 pm
मोकामा (MOKAMA) : बीते 15 मार्च को दानापुर किउल रेलखंड के रामपुर डुमरा स्टेशन के पास कोलकाता जयनगर में लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था जिसकी प्राथमिकी पीड़िता के पति ब्रजनन्दन कुमार,ग्राम बाघी थाना कर्पूरी ग्राम जिला समस्तीपुर ने समस्तीपुर जीआरपी में दर्ज कराई थी. उसके बाद हाथीदह रेल पुलिस को किउल से यह सूचना प्राप्त हुई कि कोलकाता जयनगर में रामपुर डुमरा स्टेशन के पास लूट की घटना को अंजाम दिया गया है.
15 मार्च को रेल लूट को दिया गया था अंजाम
पुलिस की विशेष टीम जिसमें जीआरपी हाथीदह, मोकामा आरपीएफ और जीआरपी की विशेष इकाई के द्वारा तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया गया .लंबे चले इस अनुसंधान और छापेमारी के बाद गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी लखीसराय जिले का रहने वाला है जिसकी पहचान पिंटू कुमार पिता सुरेश वर्मा, लाली बाग़, बाजार समिति लखीसराय के रूप मे हुई है. आरोपी ने बताया की उसके साथ लखीसराय के वंशिपुर का रहने वाला राजकुमार नामक बदमाश भी घटना मे शामिल था जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस की छापेमारी जारी है.
रेल लूट का मास्टरमाइंड को पुलिस ने धर दबोचा
वहीं पुलिस ने आरोपी पिंटू की निशानदेही पर सोनी ज्वेलर्स का मालिक दुकानदार सुबोध प्रसाद वर्मा के पास से लूटी गई आभूषण और कुछ नकद भी बरामद कर लिया हैं. पिंटू ने बताया की उसने दुकानदार को 28 हजार रूपये मे लूट का सामान बेच दिया था जिसे दुकानदार ने भी स्वीकार किया है. वहीं पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया एवं उसके यहाँ बेची गई आभूषण भी बरामद कर ली है. वहीं इस मामले मे रेल एसपी पीसी कर अपडेटेड जानकारी साझा करेंगे .