बक्सर (BUXAR) : बिहार की राजनीति में इन दिनों एक भावनात्मक क्षण चर्चा का विषय बना हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम चरण में ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने समर्थकों और आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
आरा की सभा में दिलचस्प और भावुक पल
समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन से पहले मुख्यमंत्री आरा और बक्सर पहुंचे थे जहां उन्होंने विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया. आरा की सभा के दौरान एक दिलचस्प और भावुक कर देने वाला वाकया सामने आया. सभा में मौजूद एक समर्थक अपने हाथों में एक पोस्टर लिए खड़ा था जिस पर लिखा था “आदरणीय नीतीश कुमार जी कृपया मुख्यमंत्री पद न छोड़ें बिहार को आपकी आवश्यकता है.”
पोस्टर ने नीतीश कुमार को किया भावुक
जैसे ही नीतीश कुमार की नजर इस पोस्टर पर पड़ी वे कुछ पल के लिए भावुक नजर आए. उन्होंने तुरंत अधिकारियों के माध्यम से वह पोस्टर मंगवाया और ध्यानपूर्वक उसे देखा. इस दौरान उनके चेहरे के भावों ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया. यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री समर्थक की भावनाओं को समझते हुए संवेदनशील प्रतिक्रिया देते हैं.
समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री लगातार विकास कार्यों, योजनाओं और जनता से संवाद पर जोर देते नजर आए. लेकिन आरा की इस घटना ने यात्रा को एक मानवीय और भावनात्मक आयाम दे दिया जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


