बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद, कुछ नहीं कर पा रही है नीतीश सरकार : RJD विधायक गोपाल कृष्ण

    Law and order in Bihar is completely ruined, Nitish government is unable to do anything: RJD MLA Gopal Krishna | बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद, कुछ नहीं कर पा रही है नीतीश सरकार : RJD विधायक गोपाल कृष्ण

    पटना : राष्ट्रीय जनता दल के विधायक गोपाल कृष्ण ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है. तत्काल नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध लूट हत्या बलात्कार की घटना बड़ी है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है. सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी पर उन्होंने कहा कि इस मामले में क्या हो रहा है वो सरकार को बताना चाहिए.

    सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल जनता दल युके द्वारा किए जाने लगातार कई आपत्तिजनक शब्द पर उन्होंने कहा कि यह तो नीतीश कुमार को समझना चाहिए कि नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंदर किन शब्दों का प्रयोग किया था लेकिन मेरा मानना है कि इस तरह से शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए.



    Related News