सारा सिस्टम मौजूद फिर भी सरकार फेल, पटना CIVIL COURT धमकी मामले में बरसे CPI विधायक

    The entire system is in place, yet the government fails; CPI MLA lashes out at Patna Civil Court over threat case | सारा सिस्टम मौजूद फिर भी सरकार फेल, पटना CIVIL COURT धमकी मामले में बरसे CPI विधायक

    पटना : सीपीआई के विधायक अजय कुमार ने सिविल कोर्ट को लगातार हर दिन उड़ाने की धमकी मामले पर कहा कि सरकार फेल हो गई है. गृह मंत्री सम्राट चौधरी फेल हो गए हैं सरकार के पास सारा सिस्टम है उसके बावजूद भी सरकार कुछ नहीं कर पा रही है. यह क्या बताता है सरकार को बताना चाहिए कि कौन लोग हैं कौन से ऐसे लोग हैं जो इसमें शामिल है. उनको गिरफ्तार करके जेल भेजना चाहिए.

    सोशल मीडिया पर जनता दल युवा राष्ट्रीय जनता दल के बीच नीतीश कुमार लालू यादव पर लगातार अभद्र और व्यक्तिगत टिप्पणी किए जाने पर उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह नहीं होना चाहिए.

    अगर यह हो रहा है तो गलत हो रहा है. मेरा यह भी मानना है कि तत्काल इस पूरे मामले में कह सकते हैं की रोक लगनी चाहिए और मैं इसकी पूरी तरीके से निंदा करता हूं लेकिन उन्होंने यह कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरीके से विधानसभा के अंदर महिलाओं को लेकर कई बार भाषण दिए हैं इससे क्या लगता है क्या नीतीश कुमार के वास्तविक स्थिति ठीक है.  



    Related News