खगड़िया : पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर के पास एनएच 31 पर कार और ट्रक की टक्कर में पूर्णिया के जदयू युवा के जिलाध्यक्ष राजू मंडल की मौत हो गई. वही तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी है जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
बताया जा रहा है की पूर्णिया से सभी लोग शादी समारोह में मुजफ्फरपुर गए हुए थे. शादी समारोह के लौटने के दौरान तेजगति से सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार वाले भी गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुचे है. मृतक राजू मंडल के बारे में बताया जा रहा है की वह पूर्णिया जिला में जदयू युवा का जिला अध्यक्ष है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


