लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाना उचित नहीं : तेजस्वी यादव

    लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाना उचित नहीं : तेजस्वी यादव

    पटना : बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है.

    तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य की स्थिति से अचेत हैं और प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. उनका आरोप है कि जब से मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है तब से अपराध की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा, “इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा. जैसे ही गृह विभाग उनके हाथ से गया अपराधियों का तांडव बढ़ गया”

    नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि जब उनके दल के विधायक विधानसभा में कानून-व्यवस्था से जुड़े सवाल उठाते हैं तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता.

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाना उचित नहीं है. तेजस्वी यादव ने राज्य में बच्चियों के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को बेहद चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए. राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी समय है और उचित समय आने पर सभी निर्णय लिए जाएंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news