कैमूर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक बस की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से घायल

    कैमूर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक बस की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से घायल

    कैमूर(KAIMUR):कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नशेज के पास nh 19 पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, एक दर्जन लोग घायल हो गए.सभी घायलों का निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा है. वही तीनों घायलों की डेड बॉडी का पंचनामा करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दो बॉडी की पहचान हुई है. जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले बताए जा रहे है. एक बॉडी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.बस में लगभग 75 लोग सवार थे.
     
    पढ़े कहां के रहने वाले है घायल

    मृतकों में वाराणसी जिला के थाना चितई पुर, दीपक पटेल की नव वर्षीय पुत्री दीक्षिता कुमारी और अरुण कुमार की पत्नी आभा रानी भूलन पुर वाराणसी को रहने वाली बताई जा रही है.तीसरा अज्ञात है.घायलों में सोनम सरकार वेस्ट बंगाल, पीपीओती सरकार वेस्टबंगाल, स्नेहा पटना की रहने वाली, सुधीमोती गांव रांची की रहने वाली है.

    ट्रक ने बस में मार दी जोरदार टक्कर

    यात्री बुद्धि सागर पांडे ने बताया जमशेदपुर से वाराणसी जा रहे थे. बस एक होटल पर चाय पीकर लगभग 3 किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि दूसरे लेन से ट्रक डिवाइडर फांदते हुए बस वाली लेन में आकर बस में टक्कर मार दिया है.जिसमे तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है.बस में 70 से 75 लोग सवार थे.कुदरा थाना के एएसआई बी उपाध्याय ने बताया बस और ट्रक की टक्कर हुई है जिसमे तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हुई है. कुछ लोग घायल हुए है.ट्रक रॉन्ग साइड से आकर बस में टक्कर मार दिया है जिससे घटना हुई है. ट्रक को जप्त कर लिया गया है चालक फरार हो गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news