ये इश्क नहीं आसां! गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था लड़का तभी लोगों ने पकड़ लिया, फिर जो हुआ देखिए-VIDEO

    हाजीपुर(HAJIPUR):बिहार के हाजीपुर के गोरौल चौक के पास प्रेमिका को लेकर भाग रहे प्रेमी को पकड़ लोगों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. बिच चौक पर जमकर प्रेमी का पिटाई होता रहा. वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पहुंची पुलिस तब जाकर पूरा मामला शांत हुआ बताया.

    लड़की के घर वाले को लग गई थी भनक

     बताया जा रहा है कि लड़की लेकर भागने की सूचना लड़की के परिवार वालों को मिल गई थी, इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने तुरंत इसकी घेराबंदी कर घर से कुछ ही दूरी पर गौरौल चौक पर पकर जमकर लड़की की पिटाई कर दी गई और सभी देखते रहे.बताया गया कि प्रेमी-प्रेमिका बाइक से भाग रहे थे, जिसकी भनक लड़की के परिवार वालों को लगी और लड़की के परिजनों ने दोनों का पीछा करते हुए गोरौल चौक गंज हाट के निकट पकड़ लिया.

    लड़के को पिटते हुए तमाशा देखते रहे लोग

    दूसरी तरफ प्रेमी जोड़े को देखने के लिये सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गये. इतने में सभी के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते लोगों ने प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया.स्थिति बिगड़ते देख लोगों ने गोरौल थाना को सूचित दिया गया जिसके बाद सभी को पुलिस थाना लेजाकर पुछताछ करने में लगी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news