BIHAR NEWS : 6 अप्रैल को भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, बूथ से प्रदेश तक होंगे भव्य कार्यक्रम

    Bihar News: प्रत्येक वर्ष 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाती है. इस वर्ष भाजपा अपना 45वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है. भाजपा खुद को विश्वास, विकास और देश की विजय का पर्याय मानती है. पार्टी का कहना है कि वह सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और नए भारत का निर्माण है.

    BIHAR NEWS : 6 अप्रैल को भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, बूथ से प्रदेश तक होंगे भव्य कार्यक्रम

    पटना (PATNA): प्रत्येक वर्ष 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाती है. इस वर्ष भाजपा अपना 45वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है. भाजपा खुद को विश्वास, विकास और देश की विजय का पर्याय मानती है. पार्टी का कहना है कि वह सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और नए भारत का निर्माण है.

    स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आयोजित किए जाएंगे. 6 और 7 अप्रैल को पार्टी के प्राथमिक सदस्य बूथ स्तर तक पहुंचेंगे. वहीं 7 से 12 अप्रैल तक “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान चलाया जाएगा.

    बिहार से विकसित भारत का सपना

    पार्टी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को दोहराया और कहा कि बिहार के विकसित होने से ही देश का समग्र विकास संभव है. इसके साथ ही भाजपा ने गैर-राजनीतिक युवाओं को जोड़ने पर भी जोर दिया है. मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विशेष अभियान चलाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news