बिहार में कमर्शियल गैस की बुकिंग बंद, होटल और रेस्टोरेंट का कारोबार प्रभावित

    बिहार में कमर्शियल गैस की बुकिंग बंद, होटल और रेस्टोरेंट का कारोबार प्रभावित

    पटना(PATNA):बिहार में LPG गैस को लेकर संकट के हालात बनते दिख रहे है.मध्य पूर्व में चल रहे ईरान-इजराइल युद्ध के असर से राज्य में पिछले दो दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है. सप्लाई प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी असर पड़ने लगा है.

     एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतार

    वहीं घरेलू गैस को लेकर भी कई जिलों में लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही है. गोपालगंज, खगड़िया, औरंगाबाद और पटना समेत कई जगहों पर लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर पहुंच रहे है.पटना के जगदेव पथ स्थित एक एचपी गैस एजेंसी में ताला लटका मिला, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई.इस बीच स्पेशल ब्रांच के DIG ने सभी डिविजनल कमिश्नर, IG, DM और SP को अलर्ट लेटर जारी किया है.लेटर में कहा गया है कि मध्य पूर्व में युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिसका असर बिहार पर भी पड़ने की आशंका है.

    कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

    प्रशासन को गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर भीड़ व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए है.साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रखने और सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है. अफवाहों से बचने और लोगों को सही जानकारी देने पर भी जोर दिया गया है.



    Related News