पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इन दिनों राजनीति में तेजी से सक्रिय नजर आ रहे है. पार्टी की सदस्यता लेने के बाद वे लगातार जदयू के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे है.इसी कड़ी में बुधवार को वे अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंच गए.उनके पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए“बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो” बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे.
खूब लगे नारे
दरअसल, निशांत कुमार ने 8 मार्च को औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ली थी.पार्टी जॉइन करने के बाद से वे लगातार राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय है. बुधवार को वे जदयू कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भी पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनी.इस मौके पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाता है, जहां आम लोगों की समस्याएं सुनी जाती है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह स्वाभाविक है और निशांत कुमार उनसे बातचीत कर रहे है.निशांत कुमार को जदयू की सदस्यता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई थी.इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. सदस्यता लेने के बाद निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद भी लिया.
निशांत कुमार को भविष्य के नेतृत्व के रूप में तैयार किया जा रहा है?
अब सवाल उठ रहा है क्या जदयू के भीतर निशांत कुमार को भविष्य के नेतृत्व के रूप में तैयार किया जा रहा है? या फिर नीतीश कुमार के संभावित दिल्ली जाने की चर्चाओं के बीच पार्टी के अंदर नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को साधने की यह एक रणनीति है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


