पटना (PATNA) : राजधानी पटना स्थित 1, अणे मार्ग के कार्यालय परिसर में बने नेक संवाद भवन में आज दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इस खास मौके पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार और जदयू के अन्य नेता शामिल हुए और रोजेदारों के साथ इफ्तार में शरीक हुए.
मुख्यमंत्री ने सभी को रमज़ान की बधाई दी
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को रमज़ान की बधाई दी और राज्य में अमन, भाईचारा और खुशहाली की कामना की. कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


