मोकामा में रेस्टोरेंट पर पड़ा छापा, अवैध गैस इस्तेमाल के साथ युवक-युवती भी हिरासत में

    मोकामा में रेस्टोरेंट पर पड़ा छापा, अवैध गैस इस्तेमाल के साथ युवक-युवती भी हिरासत में

    मोकामा (MOKAMA)  : स्टेशन रोड में आज प्रशासनिक अधिकारियों ने एक रेस्टोरेंट पर अचानक धावा बोल दिया और छापेमारी की. घरेलू गैस सिलिंडर के रेस्टोरेंट में किये जा रहे इस्तेमाल की सूचना पर हुई छापेमारी में कुकिंग गैस सिलिंडर जब्त की गयी.

    आपत्ति जनक स्थिति में युवती और युवक भी पकड़े गये

    इस छापेमारी में होटल में आपत्ति जनक स्थिति में युवती और युवक भी पकड़े गये हैं. बाढ़ एसडीओ गरिमा लोहिया और एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौके पर छापेमारी कर रहे हैं.

    छापेमारी से स्टेशन रोड में हड़कंप मच गया

    इस छापेमारी से स्टेशन रोड में हड़कंप मच गया है. तकरीबन एक घंटे से छापेमारी हो रही है और रेस्टोरेंट को सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया है.



    Related News