निर्विरोध चुनाव की ओर नीतीश कुमार, आज करेंगे नामांकन दाखिल

    पटना(PATNA) : बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नई दिल्ली में जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

    निर्विरोध चुनाव की ओर नीतीश कुमार, आज करेंगे नामांकन दाखिल

    पटना(PATNA) : बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नई दिल्ली में जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

    नामांकन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी

    सूत्रों के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह भी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री का नामांकन पत्र पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा द्वारा नई दिल्ली स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय में जमा कराया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, इस पद के लिए नीतीश कुमार के अलावा किसी अन्य नेता के नामांकन दाखिल करने की संभावना नहीं है, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है.

    पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 22 तारीख तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. 23 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 24 तारीख तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होगी.

    संगठन पर पकड़ मजबूत करने की तैयारी

    इसके बाद 29 तारीख को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में औपचारिक रूप से नीतीश कुमार को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला पार्टी संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है. जदयू के भीतर यह कदम नेतृत्व की स्थिरता और एकजुटता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news