पटना में एनकाउंटर, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था अपराधी

    Encounter in capital Patna; criminal was planning to carry out a major incident। राजधानी पटना में एनकाउंटर, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था अपराधी

    पटना : पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में राजीव कुमार उर्फ सूर्या को गोली लगी है. उसे तत्काल भर्ती कराया गया है. राजीव उर्फ सूर्या पर लूट डकैती अवैध हथियार रखने चोरी के सामान खरीद फरोख्त धोखाधड़ी और शराब तस्करी समेत 24 से अधिक केस कई थानों में दर्ज है. बताया जाता है कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि अपराधी गायघाट इलाके में छिपा हुआ है और बड़ी वारदात को अंजाम देने की के फिराक में है.

    एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़

    एसटीएफ की टीम ने अपराधी को घेर लिया. खुद को गिरा हुआ देख अपराधी ने एसटीएफ के जवानों पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी फायरिंग की जिसमें अपराधी के पैर में एक गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा. पुलिस और अपराधी के बीच तीन राउंड फायरिंग हुई उसके बाद एसटीएफ की टीम ने उसे दबोच लिया. उसके पास से पिस्तौल भी बरामद की गई है.घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त बल की तैनाती कर तलाशी अभियान चलाया गया.



    Related News