Big Breaking :पटना के नौबतपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, गंभीर रुप से घायल हुआ शख्स

    Big Breaking: Firing in broad daylight in Naubatpur, capital Patna, person seriously injured, panic in the area | Big Breaking | राजधानी पटना के नौबतपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, गंभीर रुप से घायल हुआ शख्स, इलाके में दहशत

    पटना : राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. घायल की पहचान इब्राहिमपुर निवासी बिरजू शर्मा के रूप में हुई है. उन्हें हाथ में गोली लगी है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

    घायल के पुत्र सिक्कू कुमार ने बताया कि वह अपने पिता के साथ घर के दरवाजे पर कुछ काम कर रहे थे. इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी होते देख वह किसी तरह घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे लेकिन उनके पिता बिरजू शर्मा के हाथ में गोली लग गई.

    सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. थाना अध्यक्ष मनजीत ठाकुर ने बताया कि एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है. इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटनास्थल पर एफएसएल  की टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य संकलन किया जा रहा है.

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.



    Related News