भोजपुर (BHOJPUR): बिहार के भोजपुर जिले से आज एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई, जहां सड़क दुर्घटना में जीजा साले की मौके पर ही मौत हो गई.जिसके बाद शादी का माहौल पूरी तरह से मातम में बदल गया.पूरा मामला सरैया बलुआ मोड का है.जहां बहू भोज को लेकर सब्जी लेने जा रहे रिश्ते में साला और दामाद को डंपर ने रौंदा दिया जिसमें दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.
मातम में बदल गया पूरा महौल
बताया जा रहा है कि धोबहा थाना क्षेत्र के बरजा गांव निवासी गणेश तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी का कल बखोरापुर मंदिर में शादी हुआ था वहीं आज बहुभोज को लेकर गणेश तिवारी के साला किशुन तिवारी और दामाद चंदन पांडे सरैया बाजार सब्जी लेने जा रहे थे उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने सरैया बलुआ मोड पर बुरी तरह से रौद दिया जिससे दोनों व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.दोनों के मौत के बाद घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया है.
मामले की जांच कर रही है पुलिस
वहीं परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है.फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है.दोनों के शव को परिजन जब आरा सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां तैनात गार्ड से किसी बात को लेकर बकझक हो गई जो हंगामे का सबब बन गया.हालांकि पुलिस ने मामले को तत्काल शांत करवाया और दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया है.घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. हालांकि पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है.


