घर तोड़ने का विरोध करना 50 साल के व्यक्ति को पड़ा भारी, दबंगों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

    घर तोड़ने का विरोध करना 50 साल के व्यक्ति को पड़ा भारी, दबंगों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

    नालंदा(NALANDA):बिहार के नालंदा जिले से एक दिन दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां घर तोड़ने का विरोध करना 50 साल के व्यक्ति को महंगा पड़ गया.जहां दबंगों ने उसको पीट-पीटकर जान से मार दिया.

    पढ़े पूरा मामला 

     घटना नूरसराय थानां क्षेत्र के कुबड़ा विगहा गांव की है.जहाँ 50 वर्षय कमलेश मांझी को गांव के जोगेन्दर पासवान ने हत्या कर दिया.घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थानां पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर व्यक्ति को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाई जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

    पढ़े मामले पर पुलिस ने क्या कहा

    परिवार के लोगों ने बताया कमलेश  मांझी ने 30 साल पहले जमीन खरीदकर झोपड़ी बनाया था जिसे जोगेन्दर पासवान ने तोड़ दिया और विरोध करने पर हत्या कर दी.आरोपी का आपराधिक इतिहास है इसके पहले भी गांव के एक व्यक्ति का हत्या कर चुका है इसके अलावे और भी आपराधिक इतिहास है.इस मामले में सदर डीएसपी 2 संजय जैसबाल ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जमीनी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है.



    Related News