मोतिहारी(MOTIHARI):पूर्वी चंपारण जिला के कोटवा में परीक्षा देकर निकल रहे छात्र की उसके एक साथी ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया.मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव का रहने वाला रितेश कुमार था और आरोपी भी उसी के गांव का सरोज यादव है.
मीडिया इंफ्लूयंसर था युवक
मृतक सोशल मीडिया इंफ्लूयंसर था और सोमवार को वह बीए थर्ड पार्ट का परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकला.उसी समय आरोपी सरोज यादव ने उसे चाकुओं से गोद दिया.जिस घटना में छात्र रितेश की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने का विवाद
हालांकि,घटना का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने का विवाद बता रही है.पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

