मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):बिहार के मुजफ्फरपुर में बाल गृह से 10 बच्चों के अचानक गायब होने का मामला सामने आ रहा है.इसके बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.ये पूरा मामला मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली स्थित बाल गृह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बाल गृह से 10 बच्चों के गायब होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
मामले की जांच शुरू
घटना की सूचना पर एसडीएम और डीएसपी पूर्वी-2 मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.पुलिस बाल गृह के कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही बच्चों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी और सर्च किया जा रहा है.
गायब होने के कारण का स्पष्ट खुलासा नहीं
फिलहाल बच्चों के गायब होने के कारण का अभी पता नहीं चला है लेकिन प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चों को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.

